लिजवाना खुर्द के जनक राज ने योग में जीता गोल्ड मेडल
जुलाना |योग फेडरेशन द्वारा नई दिल्ली के द्वारका में 15वीं नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैपियनशिप में हरियाणा से जनक राज ने गोल्ड मेेडल जीता है। गत दिवस दिल्ली के द्वारिका में योग फेडरेशन द्वारा 15वीं योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के योग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हरियाणा की तरफ से 21 से 35 आयु वर्ग में जनकराज, 15 से 21 आयु वर्ग में कमलजीत और राहुल कुमार ने हिस्सा लिया था। योग प्रशिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जींद जिले के लजवाना खुर्द के योग खिलाड़ी जनकराज ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इसके साथ ही जुलाना के योग खिलाड़ी कमलजीत ने ब्रॉन्ज मेडल और राहुल सैनी सिल्वर मेडल जीते।