अंत्योदय भवन का वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे शुभारंभ आज
जींद | भारत र| बाबा साहेब भीमराव राम अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। जींद में जिला मुख्यालय पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय के पास अंत्योदय भवन बनाया गया है। इस अंत्योदय भवन का लोकार्पण कल 14 अप्रैल को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे। डीसी अमित खत्री ने बताया कि वित्त मंत्री शुक्रवार को राजकीय प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित होने वाले महायोग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पिरामिड धार्मिक सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि वित्तमंत्री अंत्योदय सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद धर्मार्थ अस्पताल के पास वाल्मीकि बस्ती में आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 127वीं जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर अंत्योदय भवन में चार काउंटर बनाए गये है, इनमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों के अधिकारी बैठेंगे। एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जिस पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
अव्वल रहने वाले 18 बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भाषण व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन गया है। स्कूल व कॉलेज के भाषण व लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले 18 बच्चों में लगभग बीस हजार रुपए की राशि के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।