पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए लोगों को करें जागरूक : दहिया

वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए लोगों को करें जागरूक : दहिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सिविल सर्जनों को समय रहते पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार इत्यादि के फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वेक्टर जनित रोग महामारी का रूप ने लें, इसलिए समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

विभाग के सभी कर्मियों को एहतियात कदम उठाने के लिए कहा गया है। जिनमें प्राइवेट नर्सिंग होम व क्लीनिक में भी इन रोगों से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था को सुनिश्चित करने बारे कहा गया है। इसके साथ-साथ स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करें।

खबरें और भी हैं...