पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाकाहारी बने, ध्यान की शिक्षा सभी के लिए जरूरी : बह्मऋषि सुभाष पत्री

शाकाहारी बने, ध्यान की शिक्षा सभी के लिए जरूरी : बह्मऋषि सुभाष पत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ध्यान करो, ज्ञानी बनो। योग, ध्यान व ज्ञान, हम जितना ध्यान करेंगे उतने ही ज्ञानी बनेंगे। मौत के बाद क्या होता है इसे जानना होगा, लेकिन कैसे मात्र ध्यान के ज्ञान द्वारा। खाना, पीना, सोना तो पशु भी करते हैं, लेकिन हमें मनुष्य जन्म में स्वयं को समझना होगा। यह बात शुक्रवार को दक्षिण भारत से सीआरएस यूनिवर्सिटी में पहुंचे बह्मऋषि सुभाष पत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

इस मौके पर वीसी प्रो. आरबी सोलंकी, आयुष विभाग की डायरेक्टर डाॅ. संगीता नेहरा, रजिस्ट्रार डाॅ. राजबीर सिंह, प्रो. संदीप बेरवाल, योग गुरु डाॅ. विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

बह्मऋषि सुभाष पत्री ने कहा कि सभी को ध्यान करना आना चाहिए। हम पशु नहीं मानव हैं। हम शरीर नहीं आत्मा, महाआत्मा हैं। हम कौन हैं कहां से आएं हैं इस सब को जानने के लिए ध्यान करना जरूरी हैं। आपकी वास्तविकता आपके द्वारा ही बनती है। ध्यान करने से बड़ी से बड़ी बीमारियों का निदान हैं तथा आप अपने बीते हुए जन्मों को भी जान सकते हैं। इस मौके पर जस्सी, रामराजू, अमित कुमार, बीएसएनए के महाप्रबंधक साईं कुमार रेड्डी, सीएम के निजी सचिव राजेश गोयल, प्रदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता पवन कपूर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...