मिजल्स व रुबेला बीमारी से बचाव की दी जानकारी
जींद| 25 अप्रैल से जिले में नौ माह से लेकर 15 साल तक के सभी बच्चों को मिजल्स व रुबेला बीमारी से बचाव के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को अध्यापकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सिविल अस्पताल में बैठक ली गई। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा व सुपरवाइजर माया देवी ने की। निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि मिजल्स रुबेला का टीका बच्चे को जन्मजात होने वाली बीमारियों, कम सुनने, मानसिक विकास मे रुकावट आने, आंखों की रोशनी कम होने तथा हृदय को प्रभावित करने जैसी घातक बीमारियों से बच्चों को बचाता है।