तलाशी में जेल में मिले 2 मोबाइल फोन
जींद | जिला जेल में तलाशी के दौरान दो मोबाइल, बैट्री बरामद हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप सहायक जेल अधीक्षक कंवर सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को जेल गार्द द्वारा ब्लाॅक नंबर 9 की तलाशी ली गई। इस दौरान ब्लाॅक -9 के बेड़े में बनी पानी की हौदी की दीवार पर शैंपू के खाली डिब्बे में बैट्री सहित मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसी ब्लाॅक में ही तलाशी के दौरान रोटियों के बीच छिपाया हुआ एक मोबाइल फोन बिना सिम के बैट्री सहित बरामद किया गया।