जिला विकास समन्वय की बैठक 26 को
जींद | एडीसी विक्रम ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लघु सचिवालय में 26 अप्रैल को होगी। बैठक की अध्यक्षता सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेशचंद्र कौशिक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक के अध्यक्ष सोनीपत के सांसद रमेशचंद्र कौशिक हैं, जबकि हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला व सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी इस कमेटी के सह अध्यक्ष हैं।