25 को व्यापारी सम्मेलन दीपेंद्र आएंगे
जींद | रोहतक रोड पर ट्रेड यूनियन की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कोषाध्यक्ष रामफल फौजी ने की। महावीर कंप्यूटर को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का जिला प्रधान बनाने उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को टाउन हाल पर एक व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ प्रधान राधाकिशन बिंदल, यूनियन प्रधान रघुबीर गोयल, कोषाध्यक्ष रामफल फौजी, सुरेंद्र, सिल्लू, महासचिव मुकेश, उपप्रधान सतीश शर्मा, श्यामलाल गुप्ता, मदनलाल शर्मा, विनोद कुमार, दशरथ, सुरेश छात्तर, प्रमोद जैन, अनिल भैण, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।