पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझौते लागू नहीं कर रही सरकार

समझौते लागू नहीं कर रही सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणा राज्य परिवहन संयुक्त संघर्ष समिति ने दूसरे दिन भी बसस्टैंड पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता महिपाल बिघाना व अजीत नेहरा ने की। संचालन सुशील ईक्कस ने किया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों पर सरकार से लिखित समझौता होने के बाद भी लागू न करके रोडवेज कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। इस अवसर पर उपप्रधान प्रदीप शर्मा, राज्य मुख्य सलाहकार जयचंद सैनी,शेर सिंह, रामफल दलाल, जसबीर जुलानी, कृष्ण नैन, राजेश, बिजेंद्र, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र शर्मा, राजेश चहल, सुरेंद्र, रामनिवास, शिव कुमार व जयबीर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...