दहेज प्रताड़ना में 4 पर केस दर्ज
जींद | अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न करने, गर्भ गिराने और ससुर द्वारा छेड़छाड़ करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवाहर नगर निवासी एक महिला ने पुलिस शिकायत दी है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में पति, ससुर, सास तथा ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।