दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में 2 काबू
जींद | दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दबलैन निवासी नरेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बहन मुकेश की शादी 5 अप्रैल 2015 को मंगलपुर में हुई थी। दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसकी बहन के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मंगलपुर निवासी वकील, ऋषिपाल, किरण देवी, लाखू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने ऋषिपाल व लाखू को गिरफ्तार किया है।