लघु सचिवालय में वरिष्ठ नागरिकों को पार्किंग फीस में छूट देने की मांग
वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जयवंती श्योकंद ने की। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रामकुमार मोर व बूटा सिंह पुनिया ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सचिवालय के दफ्तरों व कोर्ट में अपने कार्य के लिए बार-बार आना-जाना पड़ता है। वे हमेशा पार्किंग फीस देने में असमर्थ होते है तथा कई देर तक रोके रहने के कारण अपमानित भी महसूस करते है।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों को सचिवालय व कोर्ट की पार्किंग में फीस की छूट दी जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर-7 के श्मशान घाट मे जरूरी सुविधाएं न होने व सुधार के सुझाव को लेकर ओम प्रकाश मलिक व बलवान सिंह देशवाल अगली मासिक बैठक से रिपोर्ट करने को कहा।