ध्यान महायज्ञ कार्यक्रम आज से
जींद | राजकीय कन्या कॉलेज में 14 अप्रैल से ध्यान महायज्ञ होगा। दक्षिण भारत से पहुंचे ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री छात्र, छात्राओं, प्राध्यापकों को ध्यान विज्ञान के बारे में बताएंगे। संयोजक आयुष विभाग की निदेशक डॉ. संगीता नेहरा ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य अतिथि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व विशिष्ट अतिथि विधायक जसबीर देशवाल,15 अप्रैल को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेमलता होंगी।