पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घंटाघर पर बंद पड़े प्याऊ को हटाने की डीसी से मांग

घंटाघर पर बंद पड़े प्याऊ को हटाने की डीसी से मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. घंटा घर चौक पर बंद पड़ा प्याऊ और उखाड़ी गई सड़क।

भास्कर न्यूज | जींद

अन्ना टीम ने शहर के प्रमुख चौक घंटाघर पर वर्षों से बंद पड़ी प्याऊ को हटवाकर चौराहे को खुला करवाने की शुक्रवार को डीसी से मांग की, ताकि यहां प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके।

इस दौरान सदस्य प्रवीन भारतीय, हितेश हिंदुस्तानी, सुनील भारतीय ने कहा कि इस प्याऊ की आड़ में दुकानदारों द्वारा दस-दस फीट अतिक्रमण किया हुआ है। यहां एक संस्था हर साल सावन के सीजन में यह जगह किराए पर देकर हजारों रुपए कमा रही है। अब घंटा घर के नीचे सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण के साथ यह प्याऊ भी हटा कर सड़क को खुला किया जाए। इस चौराहे को जाम मुक्त बनाने का दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है। घंटाघर के पास 45 फीट चौड़ी सड़क अब केवल 25 फीट के आसपास बची है। उसको भी दुकानदार समान रखकर तंग बना देते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर परिषद ने हाईकोर्ट के आदेश से सभी बाजारों में दुकानों के आगे से चबूतरे हटा दिए थे। जिससे बाजार की सड़कें सात से आठ फीट चौड़ी हो गई थी। इससे दुकानदारों के साथ लोगों को राहत मिली थी। अब घंटाघर के पास बंद पड़े प्याऊ को हटवा दिया जाए तो वहां सड़कें खुल जाएंगी। इससे आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सुनील बुआना, रविंद्र बहबलपुरिया, चंद्र कौशिक, राजेंद्र वर्मा, सुशील प्रजापत, राजकुमार शोरेवाला, खिलाड़ी राम व बलविंद्र हरियाणवी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...