हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को डीईईओ सत्यवती नांदल से अध्यापकों व स्कूलों की समस्याओं को लेकर बैठक की।
इस दौरान जिला सचिव संजीव सिंगला ने बताया कि डीईईओ से स्टैप अप मामले, जेबीटी सीएंडवी सीनियरिटी लिस्ट, एलटीसी बजट, कंफर्मेशन व जंक्शन स्कूल की सिविल वर्क की फाइल गुम होने की समस्या, अपग्रेडेड प्राथमिक विद्यालयों के टीचर्स के वेतन के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा एमआईएस पर योग्यता अप्रूव करने बारे, पदोन्नति मामले, अंतरिम राहत, सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था, प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था, स्कूलों में मोबाइल फोन प्रयोग बारे, सिंगल टीचर स्कूल बारे व बायोमैट्रिक हाजिरी की समस्या बारे में भी विचार किया गया। इस पर डीईईओ ने कहा कि बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए किसी भी टीचर को दूसरे स्कूलों में जाकर हाजिरी लगाने की जरूरत नहीं है। अपग्रेडेड विद्यालयों का वेतन तुरंत जारी करवाया जाएगा। हर प्राथमिक विद्यालय में एक कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी, सफाई के लिए व्यवस्था करवाई जाएगी, पदोन्नति मामलों में कोई एेतराज नहीं किया जाएगा। जिन अध्यापकों ने अभी तक मामले नहीं भेजे हैं वो सोमवार तक अपने मामले भेज सकते हैं।
एसीपी मामले अध्यापक एचआरएमएस के द्वारा भेजें, इस पर कोई एतराज नहीं किया जाएगा। कोई स्कूल सिंगल टीचर स्कूल नहीं रहेगा, पासवर्ड रीसेट करने की पावर खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दी गई है। हर सोमवार को अध्यापकों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। स्टैप अप मामले में सभी मामलों में हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
जिला प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला व राज्य स्तरीय मामलों के लिए 29 मई को शिक्षा सदन पंचकूला पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह, महावीर पोपड़ा, प्रदीप कुमार, भूपसिंह वर्मा, महेंद्र गौतम, वेदपाल रिढ़ाल, महेंद्र गौतम, रणधीर सिंह, शमशेर कौशिक, संजीव सिंगला मौजूद रहे।
डीईईओ का आश्वासन
डीईईओ ने जल्द मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
पदोन्नति मामले अौर प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर देने की मांग को लेकर डीईईओ से मिले अध्यापक
जींद. डीईईओ सत्यवती नांदल के सामने समस्या रखते अध्यापक संघ के सदस्य।