पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार कूड़ा बेचकर कमाए Rs.8 हजार, जींद ऐसा करने वाली राज्य की पहली नगर परिषद

पहली बार कूड़ा बेचकर कमाए Rs.8 हजार, जींद ऐसा करने वाली राज्य की पहली नगर परिषद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद अब तक शहर से निकले कूड़े के निस्तारण पर पैसे खर्च कर रही थी लेकिन अब कूड़े से नगर परिषद ने कमाई करनी शुरू कर दी है। पहली बार नगर परिषद ने 8 हजार रुपए का कूड़ा बेचा है। इसके साथ ही जींद नगर परिषद ऐसा करने वाली प्रदेश में पहली नगर परिषद बन गई है। अभी तक सभी शहरों में कूड़े का सिर्फ निस्तारण होता रहा है। लेकिन, उसे बेचकर किसी ने कमाई नहीं की है। दो माह पहले बनाया गया सेनिटेशन पार्क कूड़े के निस्तारण के लिए नगर परिषद ने दो माह पहले रानीतालाब के समीप सेनिटेशन पार्क का निर्माण करवाया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर निगम परिषद ने सेनिटेशन पार्क के पास के दो वार्डों को चुना है। यहां से नगर परिषद कर्मचारी डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन करते हैं। इसके बाद उसे सेनिटेशन पार्क लाकर सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग किया गया। गीले कूड़े को पिट्स (गड्ढों) में डाला गया ताकि उसकी खाद तैयार हो सके। जबकि, सूखे कूड़े को अलग कर बेचने योग्य बनाया गया।

शहर के वार्ड 14 व 16 के घर-घर से उठाया था कूड़ा, सेनिटेशन पार्क में किया अलग-अलग

वस्तु मात्रा किलो में कीमत

पॉलीथीन 327 2287

पाउच 12 120

गत्ती 620 2480

गत्ता 155 1395

अखबार 155 775

अन्य रद्दी 124 992

कुल 1393 8050

शहर के दो वार्डों से कूड़ा कलेक्शन के बाद उसे सेनिटेशन पार्क पहुंचाया जा रहा है। सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करने के बाद उसमें से निकाल कर कई चीजों को बेच दिया गया है। इसे निगम को राजस्व मिला है। कूड़े का निस्तारण कर उसे बेचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रवीन परूथी, ईओ नगरपरिषद जींद।

जींद. सेनिटेशन पार्क में कूड़े को अलग करने में लगे कर्मचारी।

आगे फिर बेचा जाएगा

नगर परिषद के सेनेटरी इंसपेक्टर अशोक सैनी ने बताया कि सेनिटेशन पार्क में कूड़े के निस्तारण के बाद कुछ चीजों को अलग कर बेचा गया। इससे निगम को 8050 रुपए प्राप्त हुए हैं। आगे भी कूड़े से अलग की गई वस्तुओं को बेचा जाएगा।

खबरें और भी हैं...