बच्चियों से हो रहे यौन अत्याचारों के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
जींद| नेहरू पार्क से जनवादी जनसंगठनों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इसकी अगुवाई आंगनबाड़ी सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य सचिव संतोष यादव ने की। इस दौरान बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों और निर्मम तरीकों से की जा रही हत्याओं पर गहरा शोक प्रकट करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की निंदा की गई। किसान सभा के राज्य महासचिव फुल सिंह ने कहा कि कठुआ और उन्नाव में रेप की खबरों के बाद एक बार फिर से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस मौके पर जिला सचिव रमेश चन्द्र, भारत की जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सीटू, भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
जींद. कैंडल मार्च निकालते लोग।