पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 को होने वाली ललकार रैली के लिए लगाई ड्यूटी

29 को होने वाली ललकार रैली के लिए लगाई ड्यूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की मीटिंग बुधवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता महासचिव दलेल सिंह राणा ने की। संचालन सदस्य राजेंद्र शादीपुरा ने किया। मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ की 29 अप्रैल को जींद में होने वाली ललकार रैली की तैयारी को लेकर नरवाना, उचाना, जींद, जुलाना, अलेवा, सफीदों व पिल्लूखेड़ा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान दलेल सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारियों की मांंगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों की मांगों को लागू करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्के किया जाए। नई पेंशन नीति रद्द करके पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। 7वें वेतन आयोग के भत्ते लागू, कैशलेस मेडिकल सुविधा सही ढंग से लागू करना, पंजाब के समान वेतनमान देना, आउट सोर्सिंग, ठेकाप्रथा, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए, मिड डे मील, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

बैठक कर बनाईं टीमें

उचाना | सर्व कर्मचारी संघ उचाना की बैठक नागरिक अस्पताल के प्रांगण में हुई। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश शर्मा ने की। संचालन खंड सचिव मा. रणधीर सिंह ने किया। बैठक का आयोजन 29 अप्रैल को जींद में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की ललकार रैली को लेकर किया गया। रैली को लेकर टीमों का गठन किया गया। ये टीमें प्रत्येक विभाग के कर्मचारी से रैली को लेकर संपर्क साधेगी।

खबरें और भी हैं...