पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सिंग कोर्स करने के बाद जॉब के अवसर बढ़ते हैं : प्रेमलता

नर्सिंग कोर्स करने के बाद जॉब के अवसर बढ़ते हैं : प्रेमलता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | विधायक प्रेमलता ने कहा कि जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर आने वाले दिनों में कार्रवाई तेजी से शुरू होगी। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सीएम मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मिले। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को जो अभाव है वो कम होगा। वे बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफिस नर्सिंग में आयोजित शपथ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने गणेश वंदना करके की। विद्यार्थियों ने मोमबत्ती लेकर समाज सेवा करने की शपथ भी ली। प्रेमलता ने कहा कि नर्सिंग कोर्स करने के बाद जॉब के अवसर बढ़ते हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल बाबा वजराला, लाला नरसी राम, आरके शर्मा, हरेंद्र डूमरखा, सूरजमल श्योकंद, संजीव डूमरखां, डॉ. राजेश श्योकंद, सुनैना, जीपी पटेल, रीना , मोनिका, सुमन, सोनिया, सुदेश, मंजीत, अजित खेड़ी मंसानिया मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...