पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहर बने सीनियर हेड ब्वाॅय, एलेना बनी हेड गर्ल

मेहर बने सीनियर हेड ब्वाॅय, एलेना बनी हेड गर्ल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नए सत्र के लिए 13वीं स्कूल कैबिनेट का चुनाव किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में इंंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण ने शिरकत की। अध्यक्षता प्राचार्य अरुण शर्मा ने की। उन्होंने नई कैबिनेट को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कैबिनेट में 12वीं कक्षा के छात्र मेहर सिंह को सीनियर हेड ब्वाय, 12वीं कक्षा की छात्रा एलेना को सीनियर हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई। 11वीं से सौरभ मोर को सहायक हेड ब्वाय और प्रतिष्ठा को सहायक हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई गई।

8वीं के छात्र ध्रुव को जूनियर हेड ब्वाय, इश्मित को जूनियर हेड गर्ल, जूनियर सहायक हेड ब्वाय शौर्य, जूनियर सहायक हेड गर्ल मोलीमनी, सीनियर स्कूल एडिटर प्रतीक, जूनियर स्कूल एडिटर काशवी, सीनियर सांस्कृतिक सचिव इंदू एवं स्मृति, जूनियर सांस्कृतिक सचिव श्रुति, सीनियर एसेंबली कॉर्डिनेटर (समन्वयक) आशी, जूनियर एसेंबली कॉर्डिनेटर (समन्वयक) अवनी, सीनियर खेल सचिव मोहित, जूनियर खेल सचिव वैष्णवी, अनुशासन कॉर्डिनेटर (समन्वयक) ईशा तथा जूनियर छात्र प्रतिनिधि तान्या एवं छात्र नेता आइना मलिक ने शपथ ग्रहण की। विंध्या सदन से कैप्टन ईशांत, वाइस कैप्टन रक्षिता, अरावली सदन से कैप्टन राशि, वाइस कैप्टन मयंक, नीलगिरि सदन से कैप्टन निशा, वाइस कैप्टन सहज और शिवालिक सदन से वैभव कैप्टन, मानसी ने वाइस कैप्टन के रूप में अपना पदभार संभालते हुए शपथ ग्रहण की। इस दौरान निदेशिका रचना श्योराण, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार, मुख्याध्यापिका गुरमीत कौर ने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जींद. कैबिनेट पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए।

जींद. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। भास्कर | फोटो

खबरें और भी हैं...