जींद| सामान खरीदा पैसे नहीं दिए। मांगे तो जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला। यह मामला कम्युनिटी लाइजन ग्रुप सीएलजी के पास पहुंचा। सीएलजी ने आपसी सहमति से पैसों के लेनदेन मामले में दोनों पक्षों को प्राथमिकता के आधार पर निपटा दिया। सुरेश कुमार ने गीतू कुमार के खिलाफ सीएलजी में शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से सामान तो ले लिया, लेकिन पैसे नहीं दिए। सीएलजी टीम सदस्य जेपी सिंघल, एडवोकेट घनश्याम सिंघल, सुभाष शर्मा, इंद्र सिंह भारद्वाज, एसपी भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर अशोक चावला, एसपीओ मुकेश कुमारी ने शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुरेश को उसकी बकाया राशि दिलवाकर आपसी सहमति से समझौता करवा दिया।