जींद | गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कविताएं बहुत की अच्छे ढंग से प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लविका, गौरव, शिवम, रूद्र और तनिशा, द्वितीय स्थान काव्या, विराज, सविना, वंशु तथा प्रियांशु और तृतीय स्थान भाव्या, रितिका, वानिया, गरिमा तथा अंशिका ने प्राप्त किया।प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बच्चों द्वारा सुनाई गई कविताओं की प्रशंसा की और विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के वाचन कौशल व रचनात्मक शक्ति का विकास होता है तथा उनके अंदर छिपी हुई कला भी बाहर आती है।