पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमला करने के आरोप में 5 पर केस दर्ज

हमला करने के आरोप में 5 पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | बिरौली में रंजिशन रास्ता रोक हमला कर व्यक्ति को घायल करने पर सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बिरौली निवासी नरेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनके गांव के ही रामेश्वर परिवार से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को वह गली से गुजर रहा था। इसी दौरान रामेश्वर परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में आरोपी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर रामेश्वर, सतपाल, वेदपाल, रामफल तथा रामकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...