पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाटों ने सरकार का विरोध कर मुंडन कराया

जाटों ने सरकार का विरोध कर मुंडन कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | आरक्षण देने, निर्दाेष लोगों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग पूरी न होने पर लघु सचिवालय के सामने 12 दिनों से धरने पर बैठे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति सदस्यों ने शुक्रवार को मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार व प्रशासन ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

शुक्रवार को जिला परिषद जींद के उपप्रधान उमेद सिंह रेढू व पालाराम बीबीपुर ने मुंडन करवाया। धरने को सहारण खाप के पूर्व प्रधान गुरनाम सिंह ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान समिति सदस्य भरत सिंह बैनीवाल और जिला प्रधान वीरभान ढुल ने कहा कि यदि 25 मई तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो 30 मई को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्याराराम ढांडा, ईश्वर कंडेला, डाॅ. जगदीश जागलान, टेकराम ढांडा, मा. खजान सिंह, प्रताप कंडेला, आजाद सिवाहा, बलबीर भैणी हमीरपुर, कपूरदेवी गढ़, राजसिंह धनाना, बालादेवी, भरपाई, सुखमा देवी, सुशीला व कृष्णा देवी, बिजेंद्र फौजी, महेंद्र सिंह जागलान, जयनारायण जिलेदार, किताब सिंह भनवाला व अन्य मौजूद रहे।

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मुंडन कराते जिप के वाइस चेयरमैन रेढू।

खबरें और भी हैं...