जींद | शादीपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव शादीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम को उसकी 27 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों के कारण गांव से लापता हो गई। आसपास तलाशने और पूछताछ करने पर उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने उसकी बेटी को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है।