सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कई कलाओं में भी परफेक्ट होंगे। बच्चों में रागिनी, सांग, कला, सांझी, भावनात्मक, आध्यात्म का भी ज्ञान हो, ताकि वो भविष्य में इसके माध्यम से अपना जीवन संवार सकें। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय आर्ट एजुकेशन वीक मनाने जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 से 27 मई तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम सीजन रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे इस सप्ताह में कम से कम दो दिन अवश्य कार्यक्रम करें, ताकि बच्चों की प्रतिभा खुलकर सामने आ सके और वे भविष्य में प्रतिभा के प्रति ओर ज्यादा ध्यान दे सकें। बच्चों को आर्ट और कल्चरल की जानकारी दी जाएगी।
19 मई तक भेजनी है स्कूलों की रिपोर्ट : कौन-कौन से स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किन-किन स्कूलों में कौन-कौन सी गतिविधियां कराई जाएगी और कितने बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके लिए डीपीसी को 19 मई तक सभी स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजनी है। डाइट, संस्कृति मॉडल स्कूल, सार्थक मॉडल स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, ब्लॉक सेंटर स्कूल, आईईडी रिसोर्स सेंटर में वर्कशॉप लगाई जाएगी।