जींद| भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से भूतेश्वर ओपन ग्रुप द्वारा रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीईईओ सत्यावती नांदल ने शिरकत की। इस दौरान जंक्शन पर स्काउट सदस्यों व डीईईओ ने यात्रियों को पानी पिलाया। तीसरे दिन की अध्यक्षता डीओसी डॉ. श्रीभगवान शास्त्री ने की। इस दौरान डीईईओ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से रोवर्स में अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। रोवर्स हमेशा ही सेवा के लिए तैयार रहता है। प्रधानाचार्य सतबीर शर्मा व राजकुमार भोला ने बताया कि इस तरह के सेवा के कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए। इस मौके पर सत्यवान शास्त्री, होशियार सिंह, जोरा सिंह, तेजवीर, सुंदर शर्मा, सोमबीर, राजबीर, सुखबीर, पवन व कृष्ण मौजूद रहे।