पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग स्थान से 2 बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| शहर में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। कुम्हारन मोहल्ला निवासी राजकुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह किसी कार्यवश गोहाना रोड पर गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उधर, गांव छात्तर निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह किसी कार्यवश गांव पिंडारा गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। दोनों बाइक मालिकों ने बताया कि आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर बाइकों का कोई सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...