पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग घायल

दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा| जींद-कैथल मार्ग पर शामदों गांव के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में कैथल के 4 लोग घायल हो गए है। राहगीरों ने घायलों को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डॉक्टरों ने 3 को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को पीजीआई की बजाय हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल कैथल के पटेल नगर के नरेंद्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र ने बताया कि वे कैथल के पटेल नगर के मुकेश, कैथल के बलराज नगर के दिनेश व हरिपुरा के सोहन के साथ अल्टो कार में सवार होकर कैथल से जींद की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आए तेज अंधड़ में कुछ दिखाई न देने के कारण जींद की तरफ से आ रही कार के चालक ने सामने से टक्कर मार दी थी। इस भिड़ंत मेंं अल्टो कार में सवार कैथल के 4 लोग घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...