12वीं की छात्रा रानी तालाब में कूदी, लोगों ने बचाया
जींद |12वीं की छात्रा शुक्रवार को रानी तालाब में कूद गई। आसपास के लोगों ने लड़की को रानी तालाब में कूदते देख लिया और उसको बचाने के लिए रानी तालाब में कूद गए। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की सहायता से लड़की को बाहर निकाला। पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर उसके परिजनों को बुलाकर लड़की को सौंप दिया। सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रानी तालाब में एक लड़की कूद गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बचा लिया। परिजनों ने बताया कि वो कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती है। जिसका इलाज चल रहा है।