हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की बैठक कल
जींद | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सरकार की वादाखिलाफी व कर्मचारी नीतियों के विरोध में 29 अप्रैल को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय ललकार रैली में हिस्सा लेगा। जिला प्रधान साधुराम ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर 15 अप्रैल को अक्षर भवन जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।