पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली से बठिंडा के बीच चलेंगी चार इलेक्ट्रिक ट्रेन

दिल्ली से बठिंडा के बीच चलेंगी चार इलेक्ट्रिक ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले एक दशक से अधिक समय से इलेक्ट्रिक ट्रेनों के चलने का इंतजार कर रहे जींद के लोगों को अब जाकर सौगात मिली है। रेलवे की ओर से दिल्ली से जाखल, बठिंडा के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों की शुरुआत कर दी है।

हालांकि पहले रोहतक तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चल रही थी, लेकिन रोहतक आने के बाद इंजन बदलना पड़ता था, लेकिन अब जींद के अलावा जाखल, बठिंडा तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने शुरू कर दिया है। फिलहाल अप व डाउन चार-चार ट्रेनों की शुरुआत की गई है। दो दिन पहले 16 अप्रैल को रोहतक से जाखल के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई। उसके बाद रेलवे ने दिल्ली से जाखल व बठिंडा के बीच चार-चार इलेक्ट्रिक ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। इससे दैनिक यात्रियों का समय बचेगा। रेलवे की ओर से लगभग एक दशक से अधिक समय से दिल्ली से लहरा मोहब्बत के बीच रेलवे लाइन को इलेक्ट्रिक करने का काम चल रहा है। लगभग एक साल पहले जींद तक इलेक्ट्रिक कर दिया गया था, लेकिन रेलवे की ओर से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन नहीं किया गया था। उसके बाद नरवाना तक काम पूरा इसी वर्ष किया गया था।

इन ट्रेनों को किया विद्युत चालित

रेलवे की ओर से दिल्ली से फिरोजपुर के बीच चलने वाली 54641 को इलेक्ट्रिक किया गया है, जो सुबह 11 बजे जींद पहुंचती है। इसी प्रकार से दिल्ली से जींद के बीच चलने वाली 54031 को इलेक्ट्रिक किया गया है, जिसका समय तीन बजकर 40 मिनट है। 54035 जींद-जाखल ट्रेन तथा 54033 दिल्ली-नरवाना ट्रेन को इलेक्ट्रिक कर दिया गया है। इसी प्रकार से जाखल से दिल्ली जाने वाली 54036 जो सुबह छह बजकर 25 मिनट पर चलती है, उसे इलेक्ट्रिक किया गया है। इसी प्रकार से जींद-दिल्ली के बीच चलने वाली 54032, जींद से दिल्ली चलने वाली 54024 तथा बठिंडा से दिल्ली के बीच चलने वाली 54642 ट्रेन को इलेक्ट्रिक कर दिया गया है।

नहीं बदलेगा इंजन

अब दिल्ली से जाखल तक इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री प्रदूषण रहित यात्रा कर सकेंगे। चार अप व चार डाउन की इलेक्ट्रिक ट्रेनों की शुरुआत दिल्ली से जाखल, बठिंडा तक रेलवे की ओर से की गई है।\\\' -अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन

खबरें और भी हैं...