पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोषणा के 6 साल बाद बस स्टैंड का निर्माण कार्य हुआ शुरू, 20 करोड़ रुपए से दो साल में बनकर होगा तैयार

घोषणा के 6 साल बाद बस स्टैंड का निर्माण कार्य हुआ शुरू, 20 करोड़ रुपए से दो साल में बनकर होगा तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में नए बस स्टैंड की 6 साल पहले हुई घोषणा पर अब धरातल पर काम शुरू हो गया है। अभी तक नए बस स्टैंड का निर्माण होगा यह फाइलों तक ही सीमित था। पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर अलाॅट किए जाने के बाद संबंधित ठेकेदार ने बुधवार को बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नया बस स्टैंड झज्जर के बस स्टैंड की तर्ज पर बनेगा और इस पर 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए संबंधित ठेकेदार को दो साल का समय दिया है। इससे पहले नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट आफिस द्वारा ड्राइंग तैयार की गई थी। इसके बाद ड्राइंग को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजा गया। अप्रूवल मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बस स्टैंड निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा और मंजूर होने के बाद टेंडर जारी किए गए। बस स्टैंड निमार्ण का टेंडर ठेकेदार संजय गोयल के नाम छुटा और अब उन्होंने इस पर काम शुरू किया है।

सभी सुविधाओं से लैस होगा नया बस स्टैंड

बड़े बाईपास पर पांडु-पिंडारा गांव के पास बनकर तैयार होने वाला नया बस स्टैंड सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नए बस स्टैंड के 18 फेज (बूथ) बनाने जाएंगे। बस स्टैंड पर रोडवेज विंग के अलग-अलग कार्यालय बनाए जाएंगे और पास में वर्कशॉप का भी निर्माण होगा।

नए बस स्टैंड के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

जींद. पांडु-पिंडारा गांव के पास बड़े बाईपास के पास बन रहा नया बस स्टैंड।

ठेकेदार ने शुरू किया निर्माण कार्य

नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। इस पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। नया बस स्टैंड झज्जर के बस स्टैंड की तर्ज पर बनाया जाएगा।’-नवनीत नैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जींद।

20 जनवरी को सीएम ने किया था शिलान्यास

जींद के नए बस स्टैंड बनाने की घोषणा 3 जून 2012 को जींद विकास रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। इसके बाद कच्चे बाईपास के साथ लगती करीब 12 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी किया गया लेकिन तीन साल में सिर्फ सरकार अवाॅर्ड बांटने तक ही सीमित रही। बीजेपी सरकार बनने के बाद सीएम मनोहरलाल ने 20 जनवरी 2018 को बस स्टैंड का शिलान्यास पत्थर रखा और 20 करोड़ का बजट जारी किया गया।

शहर में हैवी व्हीकल आने से रहती है जाम की स्थिति

जींद शहर में बीचोबीच बने बस स्टैंड से बसों का हर समय आवागमन रहता है। नया बस स्टैंड बनने से शहर के बाहर से ही बसें सीधे बस स्टैंड आ जा सकेंगी। इससे शहर में भीड़भाड़ व जाम की समस्या नहीं रहेगी। क्योंकि अक्सर बस व अन्य हैवी व्हीकलों की वजह से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहर बाईपास पर बस स्टैंड निर्माण से शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...