विश्वकर्मा कॉलोनी से संदिग्ध हालात में लड़की लापता
जींद | विश्वकर्मा काॅलोनी से एक 21 वर्षीय लड़की घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 15 अप्रैल की रात को घर पर खाना खाकर सोई थी। जब वे सुबह उठे तो उसकी बेटी गायब थी। आसपास व रिश्तेदारियों में पता किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।