पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने 5 भैंस चोर पकड़े पिटाई कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने 5 भैंस चोर पकड़े पिटाई कर पुलिस को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | किलाजफरगढ़ में ग्रामीणों ने भैंस चोरों को पकड़ कर रात के समय पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पांच युवकों में से दो आरोपियों की हालात गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। किलाजफरगढ़ निवासी मंगल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय कुछ युवक उसकी भैंस को खोल रहे थे जबकि एक को गाड़ी में चढ़ा चुके थे। शोर सुनकर वह जाग गया और शोर मचाया जिससे पड़ोस के लोग आ गए और पांचों चोरों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जींद की मीट मार्केट निवासी विशाल, महबूब खान, रिक्की और जुलानी निवासी शमशेर और अमित के रूप में दी।

खबरें और भी हैं...