पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहरपुर के पास ट्रक और टाटा एस की टक्कर में ट्रक चालक की मौत

मनोहरपुर के पास ट्रक और टाटा-एस की टक्कर में ट्रक चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद-पानीपत रोड पर मनोहरपुर गांव के पास ट्रक और टाटा-एस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार को सिंघपुरा (सफीदों) निवासी देशपाल अपनी टाटा-एस में बीज के बैग भरकर जींद की तरफ आ रहा था। जब वह मनोहरपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक कटड़ा रोड, गौतम बुद्ध नगर (यूपी) निवासी 45 वर्षीय रवींद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई और टाटा-एस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजी आई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि मृतक रवींद्र चौधरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...