पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गड्‌ढों से मिलेगी मुक्ति; 14.70 करोड़ से अर्बन एस्टेट की सड़कों का होगा दोबारा निर्माण

गड्‌ढों से मिलेगी मुक्ति; 14.70 करोड़ से अर्बन एस्टेट की सड़कों का होगा दोबारा निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के अर्बन एस्टेट की लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों का दोबारा से निर्माण होने की उम्मीद है। क्योंकि नगरपरिषद ने सड़कों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 70 लाख 68 हजार के दो टेंडर जारी किए हैं। हालांकि सड़कों के बनने में करीब एक साल का समय लगेगा।

सड़कों के दोबारा निर्माण से शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से शहर के लोग इनके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। मार्च में शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर दैनिक भास्कर ने मुहिम चलाई तो शहर की सामाजिक संस्थाएं और लोग आगे आए थे। इस दौरान 25 मार्च को संस्थाओं ने जाट धर्मशाला के सामने गड्ढा पूजन कर रोष भी जताया था। इसी के बाद नगर परिषद व प्रशासन हरकत में आया और अब इन खस्ताहाल सड़कों के लिए दो टेंडर छोड़े गए हैं।

जींद. जाट धर्मशाला सड़क पर बने गड्‌ढों से गुजरते वाहन।

8 जून को होगी टेंडर की टेक्निकल बिड ओपन

नगरपरिषद ने अर्बन एस्टेट एरिया की सड़कों के दोबारा निर्माण के लिए दो टेंडर छोड़े हैं। इनमें पहले टेंडर में हुडा सेक्टर 10,11 और 11 एक्सटेंशन अर्बन एस्टेट का एरिया शामिल है। यह 8 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपए का टेंडर है। दूसरा टेंडर भी हुडा सेक्टर 10,11 और 11 एक्सटेंशन अर्बन एस्टेट का एरिया पार्ट-2 का है। इस टेंडर की अनुमानित राशि 6 करोड़ 22 लाख 70 रुपए का है। इन दोनों टेंडर की टेक्निकल बिड 8 जून को ओपन होगी।

भास्कर इम्पैक्ट

7 अप्रैल के अंक में छपी खबर

1.58 करोड़ से नरवाना रोड से जिप्सम फैक्ट्री तक बनेगी सड़क

नगरपरिषद ने तीसरा टेंडर शहर के नरवाना रोड से जिप्सम फैक्ट्री तक बनने वाली सड़क का छोड़ा है। इस सड़क के पुनर्निर्माण पर 1 करोड़ 58 लाख 64 हजार रुपए खर्च होगी। नगरपरिषद के एमई सतीश गर्ग ने बताया कि तीनों टेंडर की टेक्निकल बिड ओपन 8 जून को की जाएगी।

अगले महीने शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

अर्बन एस्टेट की सभी सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और उम्मीद है अगले महीने इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। नरवाना रोड से जिप्सम फैक्ट्री तक की सड़क के पुर्ननिर्माण का टेंडर जारी किया है।\\\' - पूनम सैनी, प्रधान नगरपरिषद जींद।

खबरें और भी हैं...