पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाइट डोमिनेशन; पुलिस ने 1682 वाहनों को किया चेक, एक इंपाउंड

नाइट डोमिनेशन; पुलिस ने 1682 वाहनों को किया चेक, एक इंपाउंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शुक्रवार रात को जींद की सड़कों पर नाइट डोमिनेशन कार्यक्रम के तहत वाहनों की चेकिंग की। इस कार्यक्रम में एसपी डाॅ. अरुण सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

नाइट डोमिनेशन में कुल 1682 वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने अलग-अलग 50 नाका पॉइंट लगाकर आने जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, लाइट व्हीकल और बड़े वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने एक व्यक्ति से 204 देसी बोतल शराब बरामद की है। इस दौरान 9 वाहनों का चालान व एक वाहन को इंपाउंड भी किया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी शुभम को चोरी के ट्रैक्टर सहित काबू किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पड़ाना गांव से ट्रैक्टर चोरी करके यूपी में ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी व ट्रैक्टर को दोनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी डाॅ. अरुण सिंह ने कहा कि नाइट डोमिनेशन में रात्रि चेकिंग का विशेष अभियान रहता है, इसमें सार्वजनिक स्थान के अलावा सड़कों पर आने आने-जाने वाहनों की चेकिंग की जाती है। इस अभियान में जिले की लगभग 92 प्रतिशत फोर्स रात्रि को सड़कों पर रहकर आमजन की सुरक्षा करते हुए वाहनों की चेकिंग करती है।

खबरें और भी हैं...