सीएम मनोहरलाल रविवार को सफीदों की नई अनाज मंडी में मनाई जा रही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी और समारोह स्थल के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शनिवार को एडीसी विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए पीने के पानी जैसी व्यवस्थाओं को लेकर सफीदों के एसडीएम मंदीप कुमार को दायित्व सौंपा गया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल, विधायक श्याम सिंह राणा, बीजेपी जिला प्रधान अमरपाल राणा, समेत अन्य मंत्री, विधायक व नेता पहुंचेंगे।
शनिवार को सफीदों के एसडीएम मंदीप कुमार ने नई अनाज मंडी में समारोह स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाई जा रही है। यह कार्यक्रम अनाज मंडी के कवर्ड शेड के नीचे करवाया जा रहा है। लगभग 12 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
समारोह
सफीदों की नई अनाज मंडी में मनाई जाएगी वीर शिरोमणि की जयंती
जींद. नई अनाज मंडी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए एसडीएम मंदीप कुमार।