जींद | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर प्रमोद सहवाग ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और सूचना की क्रांति के जनक राजीव गांधी ने राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देते हुए अपना बलिदान दिया था। युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान कर सूचना की क्रांति के जनक को श्रद्धांजलि देंगे।