जींद | एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति के खाते से 75 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि 16-17 मई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।