पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल में आई सेल काउंटर मशीन, अब एक जगह होंगे सीबीसी टेस्ट, एक घंटे में 120 मरीजों के खून की करती है जांच

सिविल अस्पताल में आई सेल काउंटर मशीन, अब एक जगह होंगे सीबीसी टेस्ट, एक घंटे में 120 मरीजों के खून की करती है जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल में 25 लाख रुपए की कीमत की सेल काउंटर मशीन आई है। अब मरीजों को खून जांच के लिए दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं है। मशीन से खून में इंफेक्शन है या नहीं, प्लेटलेट्स कितनी है, खून कितना है, इन सबकी जानकारी एक बार में ही मिल जाएगी। अब मरीजों को सिविल अस्पताल में सीबीसी टेस्ट की सुविधा मिलेगी। पहले मरीजों को प्लेटलेट्स कितनी हैं, खून में इंफेक्शन है या नहीं, इसके लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल या दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन अब मरीजों की परेशानी खत्म हो गई है। ये मशीन एक घंटे में 120 मरीजों के खून की जांच करती है। सेल काउंटर मशीन द्वारा सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंटर) टेस्ट किए जाएंगे। खून की जांच, प्लेटलेट्स कितनी हैं, खून में इंफेक्शन है या नहीं, इसकी जांच की रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। यह सब सुविधा केवल 50 रुपए में मिलेगी।

प्राइवेट अस्पतालों में इस जांच के लिए मरीज को 250 से 300 रुपए देने पड़ते थे। लेकिन सिविल अस्पताल में सेल काउंटर मशीन आने से मरीजों को सुविधा के साथ-साथ आर्थिक तौर पर फायदा भी होगा। मशीन में 9 रीएजॅन्ट लगे हुए हैं। पूरी मशीन सेंसर होने पर ऑटोमैटिक रिपोर्ट तैयार कर देती है।

पहले होती थी केवल खून व प्लेटलेट्स की जांच : सिविल अस्पताल में पहले सिंगल पार्ट मशीन थी। इसके बाद थर्ड पार्ट मशीन आई। यह मशीनें केवल तीन प्रकार की सेल निकाल सकती थी। खून की जांच व प्लेटलेट्स की संख्या ही बताती थी, लेकिन अब सिक्स पार्ट मशीन आई है। ये खून की जांच व प्लेटलेट्स की संख्या बताने के साथ-साथ खून में इंफेक्शन है या नहीं इसकी भी जानकारी देगी।

अच्छी खबर

सरकारी अस्पताल में मरीजों को मिली सुिवधा, अब कई टेस्टों के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

जींद. सिविल अस्पताल में सेल काउंटर मशीन को चलाते स्वास्थ्यकर्मी। फोटो | भास्कर

मरीजों को एक साथ मिलेंगी कई सुविधा

सिविल अस्पताल में काफी समय से सीबीसी टेस्ट के लिए सेल काउंटर मशीन की डिमांड थी। सिविल अस्पताल में एक हजार से ज्यादा ओपीडी है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की संख्या को देखते हुए 25 लाख रुपए की कीमत की सेल काउंटर मशीन भेजी है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इस मशीन से कई जांच एक साथ हो सकती हैं। -संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद

खबरें और भी हैं...