पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने बराला पर लगाया हडवारे को दूसरी जगह शिफ्ट न होने देने का आरोप

लोगों ने बराला पर लगाया हडवारे को दूसरी जगह शिफ्ट न होने देने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हडवारा हटाओ संघर्ष समिति ने हडवारा हटाने की मांग को लेकर शनिवार को भी हांसी रोड पर धरना दिया। समिति सदस्यों ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर भूमाफिया को संरक्षण देने के उद्देश्य से हडवारे को दूसरी जगह शिफ्ट करने से रोक रहे हैं, ताकि भूमाफियाओं से मिलकर गांव जलालपुरा, ईक्कस, जलालपुरा कलां, शहर की नेताजी कॉलोनी और आसपास की गांव की जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदकर मोटी चांदी कमाई जा सकें। इसी को लेकर नगर परिषद की प्रधान हडवारे को नहीं हटवाने दे रहे।

आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपने कद-पद के दम पर रोक देते हैं। बराला हडवारे के इर्द-गिर्द स्थित गांव में रहने वाले तथा यहां के आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। यदि हडवारा नहीं हटा और दुर्गंध का आलम इसी तरह बना रहा तो इस क्षेत्र में बीमारी के कारण सैकड़ों जानें जा सकती हैं।

सोमवार को डीसी से मिलेगी बार एसोसिएशन : बार एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योराण ने कहा कि कानूनी तौर से नगर परिषद की सीमा में मौजूद हडवारा पूरी तरह से गलत है। इस मामले को लेकर वे सोमवार को डीसी से मिलेंगे, ताकि सत्ता पक्ष के जो नेता अपनी चौधर के कारण कानून की धज्जियां उड़ा रहे है, उसको रोका जा सके। संघर्ष समिति के प्रधान राजा सैनी और नरेंद्र दलाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जल्द ही बराला का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया जाएगा।

अगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपना संरक्षण यूं ही जारी रखा तो उनका चंडीगढ़ जाकर भी विरोध किया जाएगा। जींद बार एसोसिएशन, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति तथा अनेक जिला पार्षद और उनके प्रतिनिधियों ने धरने पर पहुंचकर ऐलान किया कि हर किसी को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है। इसलिए वे हडवारे को हटाने के लिए आंदोलनकारियों के साथ खुल्लम-खुल्ला मैदान में खड़े है। इस मौके पर कै. भूपेंद्र, सत्यवान ईक्कस, रघुबीर चहल, धर्मबीर मलिक, कुलबीर चहल, रामकुमार, पार्षद सतपाल सत्तू, नरेंद्र घनघस, रवींद्र लाठर, निर्मल सिंह चीमा मौजूद रहे।

जींद. हडवारा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे वकील व अन्य। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...