जुलाना | नगरपालिका कार्यालय में शनिवार को नपा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने की। नपा सचिव प्रवीण परूथी भी मौजूद रहे। एसडीएम सहरावत ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस दौरान उन्होंने कहां पर कितना खर्चा चुनाव प्रचार प्रसार में किया है उसका पूरा ब्योरा वे नगरपालिका कार्यालय में जमा करवाएंगे। वहीं, नपा सचिव प्रवीण परूथी ने कहा कि इसके लिए चार तारीख निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार 4 जून, 5 जून,11 जून और 12 जून को अपना ब्योरा जमा करवा सकते हैं।