जींद | सीटू कार्यकर्ताओं की मीटिंग शनिवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव रमेशचंद्र व जिला प्रधान का. सतबीर खरल ने की। मीटिंग में फैसला लिया कि 22 मई को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए सफाई कर्मचारियों की मांगों को बातचीत के माध्यम से निपटारा किया जाए। प्रदेशभर में नगर निगमों, परिषदों, पालिकाओं में करीब 35,000 हजार कर्मचारी काम करते हैं। राज्य में लंबे समय चौथे दर्जे के कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाई हुई है। सफाई कर्मियों को कई जगह न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर जिला सचिव मंडल सदस्य संदीप जाजवान, राधेश्याम मौजूद रहे।