जींद | रेलवे रोड पर बाइक सवारों से मारपीट करने, धमकी देने के एक आरोपी राजेंद्र नगर निवासी सुलेख उर्फ टीनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जोगेंद्र नगर निवासी रोहित ने 26 अप्रैल को पुलिस शिकायत में बताया था कि 25 अप्रैल की देर रात वह तथा उसका भाई भूपेंद्र शादी से अपनी बाइक पर आ रहे थे। जब वह रेलवे रोड स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के पास पहुंचे तो उस समय वहां से किसी की घुड़चढ़ी हो रही थी और पूरी सड़क बंद थी। जब उसने तथा उसके भाई भूपेंद्र ने निकलने के लिए रास्ता दिए जाने के बारे में कहा तो इस दौरान संजय उर्फ प्रवीण, टीनू, आकाश व 10-15 अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोककर उन्हें धक्का देकर बाइक सहित गिरा दिया तथा मारपीट की थी। पुलिस ने शिकायत पर राजेंद्र नगर निवासी प्रवीण उर्फ संजय, सुलेख उर्फ टीनू, आकाश व 10-15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र नगर निवासी सुलेख उर्फ टीनू को गिरफ्तार किया है।