हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से घोषित बारहवीं कक्षा के परिणाम बेहतरीन आने पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान बच्चों का फूल मालाएं पहनाई गई और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एसडी स्कूल का रहा 91 प्रतिशत परिणाम
एसडी स्कूूल की बारहवीं कक्षा में 290 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 50 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया, जबकि 156 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। प्रधान लक्ष्मीनारायण बंसल ने बताया कि कॉमर्स में कामना ने 459 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर अंजलि (कामर्स) व शुभम (साइंस) रहे, जिन्होंने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर मोनिका (कामर्स) व आस्था (साइंस) संयुक्त तौर पर रहे। इन दोनों ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस मौके पर उपप्रधान प्रेम गोयल, सचिव विनोद जिंदल, प्रबंधक रामनिवास गुप्ता, प्राचार्य रघुभूषण गुप्ता, सदस्य बलबीर गर्ग, राजकुमार सिंगला मौजूद रहे।
बच्चों से नहीं ली जाएगी दाखिला फीस
प्रबंधक समिति ने फैसला लिया है कि दसवीं से बाहरवीं कक्षा तक प्रवेश में किसी भी तरह का दाखिला शुल्क बच्चों से नहीं लिया जाएगा। केवल मासिक फीस ही ली जाएगी। लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले बच्चों को मासिक फीस में भी रियायत दी जाएगी।
वंदना ने प्राप्त किए 455 अंक : विद्या भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्राचार्य जसबीर सिहाग ने बताया कि छात्रा वंदना ने 455 अंक, किरण ने 444 अंक, ऐश्वर्या ने 414 अंक, नितिका ने 409 अंक प्राप्त किए। सोनिया, सुमन, उषा व ओसिन ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।