जींद| गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को फायरलेस कुकिंग का आयोजन किया। इसमें छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन व पेयजल बनाए। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रवृत्ति रचनात्मकता और कौशल के संपूर्ण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के विकास का आधार बनती है। विद्यार्थियों ने इस दिवस पर जलजीरा, छोले कुल्चे, भेल पूरी, मैंगो शेक और लेमन जूस जैसे खाद्य एवं पेय व्यंजन बना कर अपने कला कौशल का परिचय दिया। इसके बाद कला प्रतियोगिता हुई। इसमें नौवीं से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कलाकृतियां बनाई।