जींद | डीपीएस में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। इसका संचालन अध्यापक अमित ने किया। इस कार्यक्रम में गंगा यमुना सतलुज तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। नर्सरी से 12वीं तक के सभी नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक चंदन व स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया। नए विद्यार्थियों में छवि, पांचवीं से तन्मय, आन्या गोयल, हार्दिक, रिषिता व गर्व ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी।