पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 युवकों ने ली लिफ्ट, फिर पिस्तौल दिखाकर छीनी कार

2 युवकों ने ली लिफ्ट, फिर पिस्तौल दिखाकर छीनी कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंभेवा रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर लिफ्ट लेकर दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर कार छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोहाना (सोनीपत) के नूरण निवासी राजेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को जींद में कार रिपेयर करवाने के लिए गया था। जब वह अपनी गाड़ी ठीक करवाकर बस अड्डा जींद के पास पहुंचा तो दो लड़कों ने उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया। उसने गाड़ी रोककर पूछा कहां पर जाओगे तो उन्होंने कहा कि वह भंभेवा गांव जाएंगे और वहां तक बैठा लो। वह उन्हें लेकर चल पड़ा। आगे वाली सीट पर बैठा युवक रधाना गांव के बस अड्डे पर उतर गया। जब वह भंभेवा गांव के बस अड्डा पहुंचा तो दोनों लड़कों ने कहा कि उन्हें गांगोली जाना है और मोरखी तक छोड़ आओ। यहां उन्हें वाहन नहीं मिलेगा। इस पर वह उन्हें लेकर चल पड़ा। जब वह भंभेवा रेलवे लाइन से दो किलोमीटर आगे निकला तो एक लड़के ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रख ली और दूसरे ने उसकी पेट पर रिवाल्वर लगा दिया और कहा कि जान प्यारी है तो गाड़ी छोड़कर चले जाओ। इस पर वह गाड़ी से नीचे उतर गया और दोनों लड़के उसकी गाड़ी लेकर भंभेवा की तरफ लेकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...